top of page

जीबीयू में यूनेस्को भारत अफ्रीका हैकाथॉन 2022 का आयोजन,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि

विदेश एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से आगामी 22 नवंबर से 25 नवंबर तक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में यूनेस्को भारत अफ्रीका हैकाथॉन 2022 का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

इसमे 800 छात्रों के आने की संभावना है। जिनमें से ज्यादातर 25 अफ्रीकी देशों के इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों के छात्र हैं।


GBU अधिकारियों ने कहा है कि इस आयोजन को भारत-अफ्रीकी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। यूआई की यह पहली पहल है जिसमें 25 अफ्रीकी देश शामिल होंगे जिन्होंने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय भी इस आयोजन के लिए विशेष अतिथि के रूप में सभी भाग लेने वाले देशों के शिक्षा मंत्रियों या विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मंत्रियों को आमंत्रित करने की योजना बनाई गयी है।

इस आयोजन के लिए, औद्योगिक विकास सचिव सुजाता शर्मा के नेतृत्व में आयोजन दल ने इतने बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय आयोजन की व्यवहार्यता की जांच के लिए लगभग छह महीने पहले जीबीयू का दौरा किया था।

जीबीयू के रजिस्ट्रार डॉ विश्वास त्रिपाठी ने कहा, "विश्वविद्यालय के पास इस आयोजन के लिए आवश्यक सभी बुनियादी ढाँचे हैं, जिसमें लगभग 1,700 बैठने की क्षमता के साथ-साथ लगभग 800 प्रतिभागियों के लिए छात्रावासों में आवास सहित एक केंद्रीकृत सभागार शामिल है।


Also Read


Click to read more articles


HOME PAGE


Do you want to publish article, News, Poem, movie review, Opinion, etc.

Contact us:

nationenlighten@gmail.com | nenlighten@gmail.com

2,454 views0 comments
Post: Blog2 Post
bottom of page